हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर आई बरसात से मंडियों में रखा किसानों का लाखों क्विंटल गेहूं बारिश में भीगा, किसानों की चिंता बढ़ी
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर आई बरसात में मंडियों में रखी लाखो क्विंटल गेहूं की फसल भीग गई। हनुमानगढ़ जंक्शन टाउन संगरिया गोलूवाला और पीलीबंगा की मंडियों में खुले में पड़ा अनाज प्रभावित हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया कि गेहूं की ढेरियां उठाने की धीमी प्रक्रिया और उचित प्रबंधन के अभाव में उनकी फसल को नुकसान हुआ है।