सोनबरसा: भारत से पंखा ला रहे सशस्त्र जवान को ग्रामीणों ने रोका, भंसार रसीद मांगने पर हंगामा; भागने के प्रयास में गिरी बाइक
सोनबरसा नेपाल के पर्सा जिले में भारत से पंखा लेकर लौट रहे एक सशस्त्र प्रहरी के जवान को ग्रामीणों ने रोककर भंसार (कस्टम) की रसीद दिखाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि आम लोगों से भंसार शुल्क लिया जाता है, जबकि कुछ वर्दीधारी बगैर भंसार शुल्क दिए सामान बेधड़क ले जाते हैं।