रहटगांव: हरदा-रहटगांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर चला स्वच्छता अभियान, अजनाल नदी घाट पर किया श्रमदान।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज 5 जून 11 बजे हरदा एवं रहटगांव क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरदा में अजनाल नदी के पेड़ीघाट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने श्रमदान कर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सभी ने नदी घाट से कचरा हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया।