सिकंदरा राऊ के पंत चौराहे से रश्मि नामक महिला घर जाने के लिए टेंपो में बैठी। जब वह टेंपो से उतरी और पर्स देखा तो पर्स से लाखों रुपए के जेवरात गायब थे जिसे देख महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने हंगामा कर दिया। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसके द्वारा टेंपो चालक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाया गया है। जेवर गायब होने से महिला सदमे मे आ गई है।