बांधवगढ़: गंगा दशहरा पर जिलेभर में जल संरक्षण के विशेष कार्यक्रम, श्रमदान से संवरेंगे तालाब और घाट
उमरिया जिले में 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अपर कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम प्रभारी मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगा। कार्यक्रम के तहत तालाब, बावड़ी, कुओं और घाटों की साफ-सफाई व जीर्णोद्धार किया जाएगा,