पूर्णागिरि: बनबसा में नारियों ने ही किया महिला ग्राम प्रधान का जूतों की माला पहनाकर अपमान, प्रधान संगठन ने SDM टनकपुर को सोपा ज्ञापन
बनबसा के ग्राम पंचायत गढ़ीगोठ गुदमी में अनुसूचित जन जाति की ग्राम प्रधान का गांव की महिलाओं द्वारा जूते चप्पलों की माला पहनाकर मानवीय संवेदनाओं का जमकर तिरस्कार किये जाने का मामला सामने आया हैं। ग्राम प्रधान कों जूतों की माला पहनाने का शर्मशार कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। इससे ग्राम प्रधान संगठन भड़क गया हैं।