पूर्णागिरि: CM धामी के आदेश पर टनकपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDM के नेतृत्व में देर रात तक किया गया राहत सामग्री का वितरण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर टनकपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बुधवार क़ी रात लगभग डेढ़ बजे तक एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में राहत सामग्री का वितरण किया गया । टनकपुर के घसियारा मंडी, पूर्णागिरि विहार और बोरागोठ में खाद्य सामग्री बाँटी गयीं। इस आशय क़ी जानकारी एसडीएम आकाश जोशी से गुरूवार लगभग ग्यारह बजे प्राप्त हुई।