पूर्णागिरि: टनकपुर में करंट लगने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत, गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
टनकपुर के एक क्रेशर में यूपी के एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत की जानकारी सामने आ रही हैं। यूपी से परिजनों के आने के बाद मृतक का गुरूवार को पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं, अस्पताल परिसर में मृतक की माँ, पत्नि सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं l