पूर्णागिरि: झालाकुड़ी में भारी बरसात के बाद नाप भूमि का हुआ कटाव, ग्राम प्रधान ने डीएम से निरीक्षण किए जाने की लगाई गुहार
पूर्णागिरि तहसील के दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी में भी आपदा नें स्थानीय कश्तकारो का जबरदस्त नुकसान किया हैं। आसमान से बरसी आफत के कारण बन्दी खोला गधेरे नें तमाम काश्तकारो की कई नाली नाप भूमि को बरबाद कर दिया हैं। इस आशय की जानकारी झालाकुड़ी ग्राम प्रधान विमला देवी से बुधवार कों प्राप्त हुई।