जिले जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर एक्सीडेंट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गुरुवार की शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि निर्मला मौर्य पति मंगलदीन मौर्य उम्र 34 साल निवासी खुशरवाह कुदरा टोला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि वह बाजार से अपने घर अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल में जा रही थी तभी मुख्य मार्ग पर कार ने एक्सीडेंट किया।