कांके: रांची स्थित समाहरणालय में मतदान केंद्रों के भवन परिवर्तन संबंधी प्राप्त प्रस्ताव को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
Kanke, Ranchi | Mar 10, 2024 रांची स्थित समाहरणालय में मतदान केंद्रों के भवन परिवर्तन संबंधी प्राप्त प्रस्तावों को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सम्बंधित अधिकारियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मतदान केंद्रों का भवन परिवर्तित करने को लेकर सभी राजनीतिक दलों के साथ चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।