गया जिले के अति नक्सल प्रभावित मैगर थाना के बागपुर जंगल क्षेत्र के घने जंगलों में हथियार एवं गोला-बारूद छुपाए जाने की सूचना पर। 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं मैगरा पुलिस ने बागपुर पहाड़ी के एक गुफानुमा स्थान से 1 देसी लोडिंग राइफल बरामद हुई। इसकी जानकारी आज दिनांक 14 मार्च शनिवार की शाम 5 बजे 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट रवि शंकर कुमार ने दी।