इटावा: सदर इलाके में देर रात औरैया से दिल्ली जा रही बस के चालक-परिचालक हुए फरार, रात भर ठंड में ठिठुरे यात्री
Etawah, Etawah | Dec 3, 2024 सदर इलाके के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में देर रात औरैया से दिल्ली जा रही बस को चालक परिचालक छोड़कर हुए फरार, यात्री रातभर ठंड में ठिठुरते रहे, मंगलवार सुबह 10 बजे यात्रियों ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पहुंचकर की शिकायत की। मामला सदर इलाके के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना अंतर्गत रेखा पैलैस के पास औरैया से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस में तकनीकी खामी आ गई।