मंझिआंव: मझिआंव में आपसी विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोर ने खाया कीटनाशक , हालत गंभीर, सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती
गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे पंचायत अंतर्गत भलुही गांव में एक 17 वर्षीय किशोर द्वारा कीटनाशक खाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भलुही निवासी तुलसाद का पुत्र अभिजीत कुमार ने आपसी विवाद के बाद कथित रूप से सल्फास का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल मझिआंव रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।