पन्ना: पीटीआर से निकलकर बाघ गांव में घुसा, दहशत में ग्रामीण! पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने कराई मुनादी
Panna, Panna | May 8, 2026 "पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे मोहनपुर गांव में बीती रात एक बाघ ने रिहाइशी इलाके में हमला कर दहशत फैला दी। शिकारी बाघ ने एक गाय को मार डाला और बछड़े को उठाकर ले गया। मौके पर पहुँचे डिप्टी डायरेक्टर बी.के. पटेल और वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। प्रशासन ने मुनादी करवाकर ग्रामीणों को रात में अकेले बाहर न निकलने की चेतावनी दी है।"