सिवनी: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता वाहन रवाना
Seoni, Seoni | Apr 8, 2026 प्रशासक वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास सिवनी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि भारत सरकार द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देशभर में बाल विवाह की घटनाओं को शून्य करने एवं किशोरियों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रतिवर्ष विशेष तिथियों पर बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह आयोजित होते हैं।