गाजीपुर के सुहवल थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई दिनों से पुलिस की पकड़ से दूर था।मामला थाना सुहवल क्षेत्र का है, जहां पंजीकृत आरोपी के खिलाफ धाराएं 74, 333 बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी की तलाश की जा रही थी।