नानपारा: बाबागंज बाजार में पिकअप और ट्राली की भिड़ंत, ड्राइवर चोटिल, एक बाइक सवार भी घायल, इलाज जारी
बाबागंज बाजार में एक पिकअप वाहन और खड़ी ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल पिकअप चालक को तुरंत सीएचसी चर्दा में भर्ती कराया गया। वहीं, मोटरसाइकिल सवार घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।