लखीमपुर: जिला सहकारी बैंक में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर विकास कार्य को लेकर सदर विधायक ने की प्रेस वार्ता
उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर आज गुरुवार को सदर विधानसभा 142 में कराए गए विकास कार्यों को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा ने जिला सहकारी बैंक सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया था।प्रेस वार्ता के दौरान सदर विधायक ने कराए गए विकास कार्यों का बखान किया है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह,मीडिया प्रभारी रमेश मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे हैं।