बागपत: श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की गुहार
बागपत जिले के खेकड़ा तहसील क्षेत्र के मवी कला गांव के ग्रामीण बुधवार को करीब दोपहर 12:30बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और एक शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में स्थित करीब 11 बीघा शमशान भूमि, जो वर्षों से अंतिम संस्कार के लिए उपयोग में लाई जा रही है, उस पर “नोवा ग्रुप” द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने बताया