हुसैनगंज: घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में टिकरी के पीड़ित ने हुसैनगंज थाने में दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी के रहने वाले पीड़ित रविन्द्र राम के द्वारा थाने में आवेदन देकर घर में घुसकर मारपीट करने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने सभी को आरोपित किया है और नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही बताया कि उनकी पुत्री व पुत्र गंभीर रूप से घायल है।