हुसैनगंज: प्रतापपुर निवासी भाजपा नेता मनोज सिंह ने दिया बयान, बोले भाजपा के सिवान से Yचुनाव लड़ने की थी उम्मीद।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह ने एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें उम्मीद थी कि इस बार भारतीय जनता पार्टी सिवान से लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। वही उन्होंने कहा कि एनडीए समर्थित घटक दलों का समर्थन हर हाल में किया जाएगा।