महाराजगंज: हरदोई गांव में छत पर सोने गए वृद्ध नीचे गिरकर घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर
19 मई मंगलवार की रात्रि 10 बजे छत पर सोने के लिए गए वृद्ध का संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। वृद्ध का प्राथमिक उपचार किया गया, परंतु स्थिति नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक अत्यधिक गर्मी होने के चलते वृद्ध छत के ऊपर सोने के लिए गया था तभी नीचे गिर कर घायल हो गया।