चंदौली: खड़ान निवासी लापता नाबालिग किशोर आकाश बिन्द सकुशल बरामद, हावड़ा से होते हुए कोलकाता पहुंचा
चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के खड़ान गांव निवासी नाबालिग आकाश बिन्द, जो 1 अप्रैल से लापता था, को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। वह ट्रेन से हावड़ा होते हुए कोलकाता पहुंच गया था। तलाश में पुलिस टीम भी रवाना हुई थी, इसी बीच वह घर लौट आया। काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।