कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन से अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Kanke, Ranchi | May 18, 2025 रांची रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ ने ट्रेन से अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम करीब छह बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया है रांची रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेन में दो बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में एक यात्री को देखा।