शाहकुंड: शाहकुंड-अमरपुर मार्ग पर शांति नगर के पास मंदिर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत
शाहकुंड अमरपुर मुख्य मार्गSH85 शांति नगर के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर शांति नगर स्थित बजरंगबली मंदिर से टकरा गया जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहकुंड लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया भागलपुर ले जाने के क्रम में मौत हो गई