गुना में नेशनल हाईवे 46 की गादेर घाटी पर एक ऑटो चालक को 5 दिसंबर दोपहर को पांच और नौ वर्ष के दो नाबालिक बच्चे बेसहारा हालत में मिले। ऑटो चालक उन्हें गुना लाया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ कर पता किया तो राघोगढ़ के रुठियाई में ईंट भट्टों पर उनके माता-पिता काम करने की जानकारी मिली। परिजनो को कोतवाली थाना बुलाकर शाम को बच्चों को सौंप दिया।