लोहरदगा: टाना भगत प्रतिनिधिमंडल ने लोहरदगा डीसी से मुलाकात कर योजनाओं पर चर्चा की, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
लोहरदगा टाना भगत समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम करीब 4:30 बजे लोहरदगा समाहरणालय पहुंचा और डीसी डॉ. कुमार ताराचंद से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन द्वारा टाना भगतों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की स्थिति और लाभ मिलने में आ रही समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।