लोहरदगा: परिषदन में समीक्षा के दौरान विधायक सरयू राय ने अधूरी योजनाओं पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार
विधानसभा की प्रतिनियुक्त समिति के सभापति एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, समिति सदस्य एवं जमुई विधायक देवेंद्र कुंवर के साथ सोमवार को लोहरदगा पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे जिला परिषदन सभागार में उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद समिति ने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।