मिहोना: मिहोना थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 10 मिहोना में पुलिस ने जुआ खेलते हुए पकड़े पांच आरोपी मामला दर्ज
Mihona, Bhind | Jun 27, 2026 मिहोना थाना पुलिस ने शनिवार को लगभग 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 10 में मिहोना में कुछ लोग हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।जिसकी सूचना मिलते मिहोना थाना पुलिस ने मौके पर दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से तलाशी लेने पर 7500 रुपए जब्त किए पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।