सीतापुर: कनवाखेड़ा में मेले के दौरान आंधी-तूफान में मिक्की माउस के साथ दो लोग हवा में उड़े, मची चीख-पुकार
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कनवा खेड़ा इलाके में मेले में सोमवार की रात आए अचानक तूफान के दौरान मिक्की माउस के साथ दो लोग हवा में उड़ गए बताया जा रहा है की दोनों लोग मिक्की माउस के साथ लगभग 500 से 600 मीटर तक हवा में उड़ गए थे, जिसके बाद नीचे गिरने पर दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए जिनका जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।