ग्राम चिथराई मेवादले में विधायक मोंटू सोलंकी व जिला पंचायत सदस्य राजकला सोलंकी हुए शामिल सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिथराई में आदिवासी समाज द्वारा मेवादले का पारंपरिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी एवं जिला पंचायत सदस्य राजकला मोंटू सोलंकी अपनी टीम के साथ शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धधकते अंगारों पर नंगे पैर चले।