शाहनगर: झालाडुमरी के जंगल में लकड़ी लेने गई दो आदिवासी महिलाओं पर भालू ने किया हमला, एक के हाथ में काट कर घायल
शाहनगर विकासखंड क्षेत्र के रैपुरा तहसील के झालाडुमरी में लकड़ी लेने जंगल गई दो आदिवासी महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। जिन्हें 108 एम्बुलेंस से रैपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची दोनों महिलाओं का प्राथमिक उपचार करने के बाद एक महिला को कटनी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।