शाहनगर: पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्यजीव गणना के लिए 7 दिनों तक पर्यटन समय में बदलाव, 18 से 24 जनवरी तक लागू
पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणियों की गणना के लिए 18 से 24 जनवरी 2025 तक फेस-4 मॉनिटरिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सुबह 8 बजे से पहले पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय डेटा संग्रह प्रक्रिया को बेहतर बनाने और रिजर्व की जैव विविधता का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।