बदायूं: उझानी के बसोमा गांव के पास निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे पर डंपर से कुचलकर मजदूर की हुई दर्दनाक मौत
Budaun, Budaun | May 9, 2026 जनपद मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र के मेहलका गांव का रहने वाला 20 वर्षीय वंश पुत्र डिप्टी बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र में बसोमा गांव के पास निर्माणाधीन बरेली - मथुरा हाइवे पर काम करता था। तभी उसे मिट्टी भरे डंपर ने कुचल दिया। मजदूर की मौत से अफरा- तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शनिवार को मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया है।