शासन निर्देशानुसार क्षेत्र के शांतिधामों में चबूतरा निर्माण, शेड निर्माण व पहुचमार्ग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उददेश्य से आज मंगलवार दोपहर 1:00 बजे जनपद पंचायत आष्टा क्षेत्रांतर्गत आने वाली ऐसी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों तथा उपयंत्रियों की समीक्षा बैठक जनपद पंचायत आष्टा के सभा कक्ष में आयोजित की गई।