जलेसर: थाना क्षेत्र जलेसर में अज्ञात 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में 72 घंटे बीत जाने के बाद आज किया जा रहा पोस्टमार्टम
Jalesar, Etah | Feb 17, 2024 6 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पर एक अज्ञात व्यक्ति को लाया गया था, व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसने 14 फरवरी को दम तोड़ दिया। मौत के 72 घंटे बाद भी शिनाख्त न होने पर शव का पोस्टमार्टम आज कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के संबंध में पता करने के प्रयास किये जा रहे हैं।