मोबाइल खोने के बाद एक व्यक्ति के खाते से करीब साढ़े 4 लाख रुपए निकाल लिए गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। किला के खन्नू मोहल्ला निवासी नन्द किशोर ने किला पुलिस को बताया कि 7 अक्टूबर को घर से बाजार जाते वक्त उनका मोबाइल गिर गया उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई थी, जब उन्होंने नया फोन किया तो उनको खाते से पैसे निकाले जाने की जानकारी हुई