बिहार: राजगीर में मोबाइल टावर में लगी आग, वीडियो हुआ वायरल
Bihar, Nalanda | Nov 14, 2024 सोशल मीडिया पर गुरुवार की दोपहर 12 बजे मोबाइल टावर में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजगीर स्थित ब्रह्मकुंड के पास का बताया जारहा है । बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह जियो कंपनी के मोबाइल टावर में अचानक आग लग गया। जिसके कारण इलाके में धुंए का गुबार फैलने लगा जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया।