वाड्रफनगर: नवा तरिया से संवर रहा रजखेता, 80 से अधिक श्रमिकों को मिला रोजगार
वाड्रफनगर शुक्रवार जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रजखेता में “मोर गांव-मोर पानी” अभियान के तहत जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। मनरेगा योजना के अंतर्गत लगभग 19.48 लाख रुपये की लागत से नवीन तालाब का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे गांव में जल संचयन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इस निर्माण कार्य से 80 से अधिक ग्रामीण श्रमिकों रोजगार मिला