भवानीपुर :- लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर का मुख्य भवन आज बदहाली का शिकार होता जा रहा है। भवन की छत इस कदर जर्जर हो चुकी है कि बरसात के बाद इस सर्दी के दिनों में कई कमरों में लगातार पानी टपकता रहता है। ऐसे हालात में डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भय के साये में कार्य करने को मजबूर हैं।