शिकोहाबाद: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 'हरिनगर' के नाम से जाना जाएगा उरमुरा किरार गाँव, ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर CM का आभार जताया
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिकोहाबाद तहसील के राजस्व गांव 'उरमुरा किरार' का नाम बदलकर अब 'हरिनगर' करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।