जसवंतनगर: जसवंतनगर कोतवाली पुलिस ने ग्राम झलोखर समेत अन्य स्थानों से 13 वारंटी अभियुक्तों क़ो किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना प्रभारी कमल भाटी के नेतृत्व में अभियान चलाकर 13 वारंटी अभियुक्तों को ग्राम झलोखर समेत अन्य स्थानों से गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई में मारपीट, धमकी, दुर्घटना, आबकारी एक्ट और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में वांछित गिरफ्तार आरोपियों मे महेश सिंह, श्याम सिंह, विकास, नीरज, मुनेश, बृजमोहन, मूलचन्द्र, सर्वेश, धर्मेन्द,ब्रजेश, मनपाल, सुखवीर, चांद बाबू है।