सीकर जिले के जीण माता इलाके में शादी करवाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बुधवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी रामेश्वर लाल ने कोर्ट के जरिए मामला दर्ज कराया कि उसके बेटे की शादी झारखंड निवासी सपना से हुई थी जो एग्रीमेंट बनने के 7 दिन बाद ही फरार हो गई। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।