मनिहारी में एक गंभीर मामला सुर्खियों में है।शनिवार को इसी मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मनिहारी थाना में एक कथित फर्जी संस्था के संचालक मो. फंटू उर्फ आर्यन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने शनिवार को 5 बजे बताया किआवेदनी द्वारा आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया गया जिसके बाद मेरे निर्देश पर मनिहारी थाना में मामला दर्ज किया गया है।