आगरा: डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर गुदड़ी मंसूर खां से निकाली गई शोभायात्रा, पुलिस ने सुरक्षा के किये कड़े इंतजाम
Agra, Agra | Apr 15, 2024 डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर गुदड़ी मंसूर खां से लगभग 14 किलोमीटर लंबी विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार की मौजूदगी में पुलिस की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्थाओं के कड़े इंतजाम किए गए, अराजक तत्वों पर सतर्कता बनाए रखने हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान भारी में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।