कैरो: कैरो पंचायत में बीडीओ ने आवास योजनाओं का निरीक्षण किया, लाभार्थियों से बात कर निर्माण में तेज़ी लाने के निर्देश दिए
कैरो प्रखंड मुख्यालय पंचायत में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भाटाचार्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुवा आवास योजना एवं मनरेगा से जुड़े लाभुकों का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।