कामडारा प्रखंड के कुरकुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर चौक से कुरकुरा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मे अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई।इसके बाद खनन पदाधिकारी गुमला को इसकी सूचना दी।वहीं खनन पदाधिकारी के निर्देश पर खान निरीक्षक ने ट्रैक्टर व बालू का जांच करने के बाद थाना मे ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करा दी।