बहराइच: तमाचपुर हाईवे पर पलटी कर मामले में एक की हुई मौत,तीन घायलों का इलाज जारी
नानपारा हाईवे पर रविवार दोपहर तमाचपुर गांव के पास 1 कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार फहद , अयान , काशिफ और रूशद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। फहद की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। सोमवार को परिजनों ने बताया की फहद की मौत हो गई।