चकिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना शहाबगंज और इलियाँ पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चन्दौली जिले के समस्त थानो के साथ ही थाना शहाबगंज व इलिया क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 01 बजे अभियान चलाकर बाजारों व ग्रामीण इलाकों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला संबंधी समस्याओं के समाधान व सुरक्षा के प्रति जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित वातावरण देने के अपने प्रयासों को जारी रखी है।